Monday, September 5, 2011

श्री अरविन्द केजरीवाल ने आदरणीय अन्ना के " जन लोकपाल " हेतु देशहित में संघर्ष करके हरियाणा का नाम रोशन किया


सिरसा 06 सितम्बर 2011.
श्री अरविन्द केजरीवाल ने आदरणीय अन्ना के " जन लोकपाल " हेतु देशहित में संघर्ष करके हरियाणा का नाम रोशन किया है की जितनी तारीफ़ की जाए कम है. हरियाणा की ओर से श्री केजरीवाल को बड़ा तोहफा देने का अब सुनहरा मौका आने वाला है. वो सुनहरा मौका है हिसार का संसदीय चुनाव. हमारा अनुरोध है कि इस चुनाव में श्री केजरीवाल को निर्विरोध निर्दलीय सांसद चुन कर लोकसभा में भेजा जाए ताकि भ्रष्टाचार रोधी लड़ाई और अधिक शक्ति के साथ लड़ी जा सके. अगर ऐसा हो जाता है तो यह हरियाणा के नाम को " चार चाँद " लगाने वाला देश में एक अलग व अनूठा इतिहास होगा. सभी दल देश हित में यह फैसला ले. अब चुक गए तो फिर ऐसा मौका शायद ही आए. ऐसा करने से किसी भी पार्टी को नुक्सान नहीं बल्कि फायदा ही होगा.
सिरसा 05 सितम्बर 2011.
कैसी विडंबना है जहाँ J&K के CM कह रहे है उन्हें चुप करवाने का अधिकार केवल उनके राज्य के लोगों को ही है. वहीं हमारे कांग्रेस मंत्री, सांसद व CM उतरप्रदेश सहित सब ने जोर देकर बार-बार कहा कि "जन लोकपाल" लाना है तो पहले चुनाव जीतो, संसद में जाओ और फिर बना लेना " जन लोकपाल ". यह भद्दा मजाक उन लोगों के साथ किया जिन्होंने इन्हें चुनकर भेजा. क्या यह सब देश के "संविधान" में जैसे " Govt. of The People, By The People and For The People " लिखा है के अनुरूप है या देश के "संविधान" का अपमान है ? फैसला देश करे.                                                                                     
  
 
    

No comments:

Post a Comment