Friday, June 24, 2011

मंत्री जासूसी मामले को " बोगस " बता रहे हैं. श्री दिग्विजय सिंह जांच की मांग कर रहे हैं की मांग सरकार को मान कर देश को वास्तविक


सिरसा 24 जून 2011.
1. मंत्री जासूसी मामले को " बोगस " बता रहे हैं. श्री दिग्विजय सिंह जांच की मांग कर रहे हैं की मांग सरकार को मान कर देश को वास्तविक स्थिति से अवगत करवाना चाहिए.
2. नेता विरोध होने पर बयान से पलट जाता है. मीडिया दोनों बयानों को देश के सामने रख देता है. मीडिया को अब देश से खिलवाड़ करने वाली प्रवृति को बंद कर देना चाहिए.

Thursday, June 23, 2011

दिग्विजय सिंह ने बार-बार कहा कि अन्ना भ्रष्टाचार को लेकर U.P. सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करे तो कांग्रेस पुख्ता सबूत देने के साथ-साथ पूरा सहयोग देगी. लेकिन पूरे देश से भ्रष्टाचार मिटाने


सिरसा 23 जून 2011.
 अजीब विडंबना है एक तरफ कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने बार-बार कहा कि अन्ना भ्रष्टाचार को लेकर U.P. सरकार के विरुद्ध आन्दोलन करे तो कांग्रेस पुख्ता सबूत देने के साथ-साथ पूरा सहयोग देगी. लेकिन पूरे देश से भ्रष्टाचार मिटाने हेतु 16 अगस्त को अनशन करने की घोषणा पर कांग्रेस नेता धमकी देते हैं कि ऐसा किया तो सख्त कारवाई की जाएगी. कांग्रेस नेता की धमकी से साबित होता है कि स्वयं कांग्रेस समानांतर सरकार चला रही है. जाहिर है कि कांग्रेस की कथनी और करनी में फर्क है.

Tuesday, June 21, 2011

समाजसेवी आदरणीय अन्ना कह रहे है कि RTI उनके संघर्ष का नतीजा है. ..




सिरसा 22 जून 2011.

1. वाह-वाही लूटने हेतु कांग्रेस के कद्दावर नेता दिग्विजय सिंह जी कह रहे हैं कि RTI कानून कांग्रेस शासन के दौरान बना. लेकिन यह कानून किस महापुरुष द्वारा आवाज उठाने के बाद बनाया गया का नाम जानते हुए भी देश को नही बता रहे आश्चर्यजनक है. समाजसेवी आदरणीय अन्ना कह रहे है कि RTI उनके संघर्ष का नतीजा है. 
2. वित्त मंत्रालय में जासूसी व प्राइवेट एजेंसी से जांच दोनों ही आश्चर्यजनक है.
3. लगता है बीजेपी नेता मुंडे ने अपने आप को कांग्रेस से मुंडवाने हेतु मन बना लिया. कांग्रेस अगर 
वास्तव में भ्रष्टाचार को देश से समाप्त करना चाहती है तो स्वार्थी नेता मुंडे को पार्टी से दूर रखे. 

कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी अगर प्रवक्ता की टिप्पणी से सहमत हैं तो N.A.C. के सदस्यों को हटाए. नहीं तो प्रवक्ता को पार्टी से निकाले.


सिरसा 21 जून 2011. 
1. जैसे ही कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा " लोकतंत्र के लिए सबसे बड़ा खतरा न चुने हुए और न चुने जाने योग्य लोगों की तानाशाही " से है. तुरन्त स्वार्थी व लालची पत्रकारों तथा लेख लिखने वालों को लगा कि उनकी लाटरी निकल गई. अब तो इन शब्दों की T.V. चैनलों / अखबारों में बाढ़ सी छा गई.
2. राष्ट्रिय सलाहकार कोंसिल / कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती सोनिया गाँधी अगर प्रवक्ता की टिप्पणी से सहमत हैं तो N.A.C. के सदस्यों को हटाए. नहीं तो प्रवक्ता को पार्टी से निकाले.

Monday, June 20, 2011

मनमोहन सिंह जी की तुलना में श्री राहुल जी गाँधी को लोग अधिक पसंद करते हैं....

सिरसा 20 जून 2011. बकोल दिग्विजय सिंह अब राहुल गाँधी P.M. पद संभालने के योग्य हो चुके हैं. सिर्फ कांग्रेस नेता ही नही अखबार में छपी खबरनुसार डॉ. मनमोहन सिंह जी की तुलना में श्री राहुल जी गाँधी को लोग अधिक पसंद करते हैं. यही नहीं अखबार " पंजाब केसरी हिसार " में छपे कार्टून में तो स्वयं P.M. भी श्री राहुल जी को P.M. पद संभालने के लिए आमंत्रित कर रहे हैं दिखाया गया है. मुहीम कब पूरी होगी भगवान जाने ? कभी ऐसा बयान स्वर्गीय केन्द्रीय मंत्री श्री अर्जुन सिंह ने भी दिया था जिससे उनको लेने के देने पड़ गए थे.

Sunday, June 19, 2011

बाबा रामदेव जी के पास जो संपत्ति आज है वह 4 जून से पहले भी थी. लेकिन परेशानी 4 जून के बाद शुरू हुई. जाहिर है कि सरकार, कांग्रेस को संपत्ति से नहीं, परेशानी काला धन


पाठक विचार मंच सिरसा (हरियाणा)
Website -  https://sites.google.com/site/pvmsirsa/
Blog    -  http://pvmsirsa.blogspot.com/

प्रेस विज्ञाप्ति
सिरसा 19 जून 2011. 
1. दुनिया के किसी भी देश में पद पर रहते P.M. पर मुकद्दमा नहीं चलाया जाता की मिसाल देने के बजाए सरकार हांगकांग की मिसाल को अपनाए. हांगकांग जो आज दुनिया का ईमानदार देश है वह कभी दुनिया के भ्रष्ट देशों में भ्रष्टतम देश हुआ करता था. सरकार के पास अब लोकपाल के दायरे में P.M. को लाकर दुनिया में मिसाल कायम करने का सुनहरी मौका है. जिसे गंवाना नही चाहिए की मांग देश करता है.  
2. बाबा रामदेव जी के पास जो संपत्ति आज है वह 4 जून से पहले भी थी. लेकिन परेशानी 4 जून के बाद शुरू हुई. जाहिर है कि सरकार, कांग्रेस को संपत्ति से नहीं, परेशानी काला धन व भ्रष्टाचार विरोध से है. 
                                                                     आर.के. बिश्नोई (9255566012) 
                                                                     गौरव राजोरा   (9255410596)                                                                                                                                                                                                  गली नo - 4 , 
                                                                     कंगन पुर रोड ,
                                                                                                         सिरसा ( हरियाणा )
                                                                                                        विनोद नरूला , मोहित खरबन्दा , राज कुमार , नितिन चंद्रपाल ,  मनमीत शर्मा ,  राकेश ककड़ ,  उमेश सूर्यवंशी ,  अशोक , अभिजीत नागेन्द्र पटवा 

Saturday, June 18, 2011

ईमानदार P.M. होने के बावजूद सरकार व कांग्रेस का डरना देश में भ्रम पैदा करता है..........


पाठक विचार मंच सिरसा (हरियाणा)
Website -  https://sites.google.com/site/pvmsirsa/
Blog    -  http://pvmsirsa.blogspot.com/

प्रेस विज्ञाप्ति
सिरसा 18 जून 2011. 
1.कहा जाता है कि सभी के लिए कानून एक सामान है, कानून से ऊपर चाहे कोई कितना भी बड़ा क्यों न हो नही है. लेकिन आज सरकार व्यक्ति व पद विशेष को लेकर P.M. व C.J.I. को लोकपाल के दायरे से बाहार रख कर जो परिपाटी डालना चाहती है के आधार पर आने वाली कोई सरकार किसी और को बाहर रख देगी जैसे पहले जो कुछ लाभ के पद माने जाते थे उनको इसी UPA सरकार ने व्यक्ति विशेष को ध्यान में रख कर लाभ की सूची से हटा दिया. 
2. पूर्व CJI बालाकृष्णन प्रकरण व PMO पर लगे आरोपों से तो यह और भी ज़रूरी हो जाता है कि कानून सभी के लिए एक हो. ईमानदार P.M. होने के बावजूद सरकार व कांग्रेस का डरना देश में भ्रम पैदा करता है.
3. सरकार दिल्ली के लोकायुक्त ( जिसके निर्णय को नही माना जाता ) जैसा लोकपाल ( जिसे कल को जोकपाल कहा जाए ) ना बनाए.
4. आमतौर पर पढ़े-लिखे को बुद्धिमान, अनपढ़े को गंवार कह दिया जाता है. लेकिन अखबार में छपे कुछ पढ़े-लिखे बुद्धिमानों के लेख पढ़ कर ऐसा लगता है कि इनका स्तर तो अनपढ़ों से भी निम्न है.
5. सिविल सोसाइटी के सदस्य हेगड़े जी को यह नही भूलना चाहिए कि दमन से कुछ दिन पहले बाबा रामदेव जी ने ऐसा ही रास्ता अपनाया था. बाद में जो फल मिला वो हेगड़े जी ने भी देखा होगा.
                                                                      आर.के. बिश्नोई (9255566012) 
                                                                     गौरव राजोरा   (9255410596)                                                                                                                                                                              गली नo - 4 , 
                                                                     कंगन पुर रोड ,
                                                                                                         सिरसा ( हरियाणा )
                                                                                                        विनोद नरूला , मोहित खरबन्दा , राज कुमार , नितिन चंद्रपाल ,  मनमीत शर्मा ,  राकेश ककड़ ,  उमेश सूर्यवंशी ,  अशोक , अभिजीत नागेन्द्र पटवा